Archived

श्रीनगर में CRPF के काफिले पर हमला, 6 जवान घायल

Kamlesh Kapar
3 April 2017 5:41 PM IST
श्रीनगर में CRPF के काफिले पर हमला, 6 जवान घायल
x
श्रीनगर : CRPF के काफिले पर पंथ चौक के पास बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 6 जवान घायल हो गए। यह काफिला उपचुनाव की सुरक्षा के लिए जा रहा था। बता दें कि पिछले 24 घंटे में सीआरपीएफ के काफिले पर यह दूसरा हमला है। रविवार को भी पुलिस और CRPF के संयुक्त काफिले पर नौहट्टा में ग्रेनेड से हमला हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और 20 जवान घायल हुए थे।



बता दें कि श्रीनगर और अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं और माना जा रहा है कि इससे पहले असामाजिक तत्वों ने अशांति पैदा करने के लिए ऐसा किया है। हमलवारों को पकड़ने के लिए सेना ने एक सर्च अॉपरेशन चलाया है। आतंकियों के किसी घर में घुसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमले में कितने आतंकी थे।
Next Story