Begin typing your search...
LOC पर फायरिंग का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 2 PAK सैनिक ढेर, कई चौकियां ध्वस्त
पाकिस्तान ने सीमा रेखा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

कश्मीर: पाकिस्तान ने सीमा रेखा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, उसने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से सटी पुलिस चौकियों को निशाना बनाया है। हालांकि इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है, भारत की ओर से जवाबी फायरिंग में 2 पाक सैनिकों के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए है जबकि 15 से ज्यादा पाक नागरिकों के घायल होने की खबर है।
भारतीय सेना की तरफ से उनकी पोस्ट पर हमला किया और क्षतिग्रस्त भी किया। जो भी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं, वो नियंत्रण रेखा पर तैनात 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट से हैं।पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी से सटी भारतीय सैन्य चौकियों पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी एवं मोर्टार दागे। भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया।
बता दे कि पाकिस्तानी सैनिकों ने स्थानीय गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की थी। पाकिस्तान की ओर से जून महीने में संघर्षविराम उल्लंघन की 23 घटनाएं, पाकिस्तान के विशेष दस्ते का एक हमला और घुसपैठ की कोशिशों की दो घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन जवान शहीद होने के साथ चार लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।
Next Story