
Archived
पाकिस्तानी गोलीबारी का सैनिकों ने दिया करारा जवाब, 5 PAK रेंजर्स को किया ढेर
Kamlesh Kapar
1 Jun 2017 4:43 PM IST

x
indian soldiers stack 5 PAK rangers
राजौरी : जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी और पुंछ जिले में एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए हैं और 6 से 7 जवान घायल हुए हैं।
वही इस मामले में पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने नौशेरा और कृष्णाघाटी में भारी मोर्टार दागे। इसके भारतीय सैनिकों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए थे। बुधवार को इन आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया था। जिसमें 5 पुलिस वाले घायल हो गए थे।
इससे पहले सेना ने नौशेरा सेक्टर में 20-21 मई को ऑपरेशन चलाकर पाक चौकियों को निशाना बनाया था। सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के खिलाफ यह कार्रवाई की थी। साथ ही सेना की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें सेना के ऑपरेशन का सबूत दिया गया है। बीते एक हफ्ते के दौरान भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे ऐसे छह आतंकियों को मार गिराया था।
Next Story




