
Archived
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, पथराव का फायदा उठाकर दो आतंकवादी भागे, मुठभेड़ जारी
Special Coverage News
3 July 2017 11:08 AM IST

x
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी के मारे जाने की खबर है। वहीं दो आतंकी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी के मारे जाने की खबर है। वहीं दो आतंकी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए हैं। इलाके में आतंकियों की तलश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
J&K: One terrorist has been gunned down by security forces in Pulwama's Bamnoo, two others trapped. Operation continues (visuals deferred) pic.twitter.com/noyTSYyg3U
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017
पुलवामा के बामनू इलाके में एक घर में आतंकियों के छिपे होने की सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस और CRPF ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों की मदद के लिए कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया, जिसका फायदा उठाकर दो आतंकी मौके से भागने में कामयाब रहे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान स्थानीय मस्जिदों से भी आतंकियों को भगाने की अपील की गई।
इससे पहले शनिवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले में लश्कर के टॉप कमांडर बशीर लश्करी समेत दो आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। एसएचओ फिरोज डार समेत छह पुलिस वालों की हत्या में बशीर लश्करी का नाम सामने आया था। एनकाउंटर के दौरान क्रॉस फायरिंग में एक महिला समेत दो नागरिकों की मौत हो गई थी।
Next Story




