
Archived
जम्मू-कश्मीर: राज्यपाल एन.एन वोहरा ने की इस्तीफे की पेशकश, केंद्र को लिखी चिट्ठी
Special Coverage News
3 July 2017 2:38 PM IST

x
कश्मीर में हिंसा और अशांति के माहौल के बीच राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद छोड़ने के संकेत दिए हैं।
जम्मू-कश्मीर: कश्मीर में हिंसा और अशांति के माहौल के बीच राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने पद छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि उनकी जगह किसी और को प्रदेश का राज्यपाल बनाया जाए। वोहरा ने चिट्ठी में लिखा कि उनकी उम्र और स्वास्थ्य अब उनकी ड्यूटी के आड़े आ रही है, इसलिए वे यह पद छोड़ना चाहते हैं।
बता दे कि 81 वर्षीय एनएन वोहरा 1959 बैच के IAS ऑफिसर हैं और वे 2008 से राज्य के राज्यपाल हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। वह पिछले 9 सालों से राज्यपाल के पद पर हैं।
वोहरा प्रदेश के इकलौते ऐसे राज्यपाल हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने दूसरा कार्यकाल दिया था। 25 जून, 2008 में उन्हें UPA सरकार के दौरान राज्यपाल नियुक्त किया गया था और फिर साल 2013 में उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। उनका कार्यकाल समाप्त होने में अभी लगभग एक साल बाकी है, लेकिन वोहरा उसके पहले ही पदमुक्त होना चाहते हैं।
पिछले काफी समय से राज्य में हालात काफी बिगड़े हुए हैं। राज्य पत्थरबाजी और आतंकी हमलों से दोहरी मार झेल रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से भी गोलाबारी की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं, ऐसे हालातों के बीच सेना को भी राज्य में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
Next Story




