
Archived
फारुक अब्दुला पर महबूबा मुफ्ती का तंज, कहा- 'लगता है वह कंफ्यूज हैं'
Vikas Kumar
14 April 2017 2:42 PM IST

x
जम्मू कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुला के बयान पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बयान सामने आया है। महबूबा मुफ्ती ने फारुक अब्दुला पर तंज कसते हुए कहा फारुख साहब कहते थे कि पत्थर फेंकने वाले राष्ट्रवादी हैं और अब कह रहे हैं की PDP उन्हें फंड देती है। मुझे लगता है वह कंफ्यूज हैं।
दरअशल नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुला ने कश्मीर में पत्थरबाजों को लेकर महबूबा मुफ्ती सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि संभवतः कुछ पत्थरबाजों को सरकार पैसे देती है, जिससे चुनाव में ज्यादा मतदान नहीं हो सके। उन्होंने इसकी जांच की भी मांग की थी।
Farooq sahab used to say stone pelters are nationalists, now he is saying that PDP funds them, I think he is confused:Mehbooba Mufti pic.twitter.com/NqddBW88cO
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017
Next Story




