- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
PM मोदी के लाहौर यात्रा का CM महबूबा ने किया समर्थन, कहा- कश्मीर समस्या का हल निकाल सकते हैं मोदी
Kamlesh Kapar
6 May 2017 7:14 AM GMT
x
Mehbooba mufti support PM Modi's Lahore visit
जम्मू एवं कश्मीर : CM महबूबा मुफ्ती ने PM मोदी के लाहौर यात्रा का समर्थन किया है। मेहबूबा ने कहा कि हमको दलदल से कोई अगर बाहर निकाल सकता है, तो वह PM मोदी हैं। वह जो फैसला करेंगे, मुल्क सपोर्ट करेगा। महबूबा ने कहा कि पहले वाले पीएम भी पाकिस्तान जाना चाहते, पर जुर्रत नहीं की. पीएम मोदी लाहौर गए, यह ताकत की निशानी है।
उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर के हालात ज्यादा बिगड़ते हैं, तो जम्मू और लद्दाक में भी इसका असर होगा. महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या 70 साल पुरानी है। घाटी में बिगड़े हालात के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा का यह बयान सामने आया है।
सीएम मुफ्ती ने कहा, 'मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर में शांति प्रक्रिया की शुरुआत की।' उन्होंने कहा कि अब उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद इस दुनिया में नहीं रहे और वाजपेयी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार सोचती थी कि कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन अब यह बदतर हो गए हैं।
महबूबा ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कश्मीर में अशांति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पीएम मोदी ही कश्मीर समस्या का समाधान कर सकते हैं। मोदी का लाहौर जाना कमजोरी का नहीं, बल्कि एनडीए सरकार की ताकत का प्रतीक है।
वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि सूबे में गठबंधन की सरकार होने की वजह से हालात नहीं बिगड़े हैं। घाटी में ये हालात काफी लंबे समय से हैं।कांग्रेस के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री गुलचैन सिंह चरक ने मुफ्ती के भाषण के दौरान बाधा भी पैदा की। महबूबा के भाषण शुरू करते ही वह जम्मू में मिनी सचिवालय बनाने की मांग करने लगे। जम्मू में किसी तरह के विकास कार्य नहीं होने के कांग्रेस नेता गुलचैन चरक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा ने कहा कि जम्मू में कई पर्यटन स्थल हैं, जिनको विकसित करने की कोशिश की जा रही है।
Next Story