
Archived
इस वीडियो में मुस्लिम महिला ने लगाये सेना पर कई आरोप, वीडियो वायरल
शिव कुमार मिश्र
15 Jun 2017 4:45 PM IST

x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुरका पहनी हुई एक महिला सेना पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि ये लोग हमें परेशान कर रहे हैं..हम इन लोगों का साथ क्यों दें।
1 मिनट 45 सेकेंड का ये वीडियो मंगलवार 13 जून को इंडियन मुस्लिम प्रो नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के अपलोड होने के 24 घंटों के अंदर ही इसे लगभग 2 लाख लोग देख चुके हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को शेयर भी कर चुके हैं। इस वीडियो पर सेना के खिलाफ लोगों के कमेंट्स की भरमार है। कुछ यूजर लिख रहे हैं कि कश्मीर में जो भारतीय सेना है वो वहां की आवाम पर बहुत जुल्म ढा रही है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जो हालात कश्मीर में हैं वैसे ही आसाम में भी हैं, वहां में सेना के जवान मुसलमानों को जबरदस्ती परेशान कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में मुसलमान महिला बता रही है कि कैसे सेना के जवान जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उनके साथ बद्तमीजी कर रहे हैं।
वीडियो में महिला कह रही है कि सेना के कुछ जवान उसके घर आए और उसे गाली देकर पानी मांगने लगे। महिला बता रही है कि जब उसने जवानों के गाली देने का विरोध किया तो वो लोग रात में घर आने की धमकी देकर चले गए। महिला का आरोप है कि रात में सेना के लोग आठ गाड़ियों में भरकर हमारे घर आ गए। उस वक्त घर पर कोई मर्द नहीं था। सेना के लोगों ने जबरदस्ती हमारे घर मेंघुसकर तोड़फोड़ की। महिला ने कहा कि जब सेना के लोग हमारे साथ इतना बुरा सलूक कर रहे हैं तो फिर हम उनका साथ क्यों दें।
आपको बता दें कि इस वीडियो से मामले की पूरी जानकारी हासिल नहीं मिल पा रही है। जनसत्ता ऑनलाइन भी इस वीडियो में सेना पर लगाए आरोपों की पुष्टी नहीं करता है। फेसबुक पर ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। लोग कमेंट में सेना के खिलाफ जमकर जहर उगल रहे हैं।
इस वीडियो को लेकर जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है वो ये है कि कमेंट करने वाले ज्यादातर यूजर्स एक धर्म विशेष के ही हैं।
Next Story




