
Archived
श्रीनगर उपचुनाव के लिए मतगण्ाना जारी, फारूक अब्दुल्ला PDP के नज़ीर अहमद से आगे
Vikas Kumar
15 April 2017 11:09 AM IST

x
जम्मू कश्मीर : श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मतगणना हो रही है। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी के नज़ीर अहमद से 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का मुकाबला पीडीपी के नज़ीर अहमद खान से है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह सीट पीडीपी नेता तारिक हमीद कर्रा ने जीती थी। राज्य में हालिया हालात की वजह से इस वक्त इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
Srinagar Lok Sabha bypoll: National Conference's Farooq Abdullah leading by 2,000 votes over PDP's Nazir Ahmad Khan pic.twitter.com/Hp1eMrbZKa
— ANI (@ANI_news) April 15, 2017
यह सीट इसलिए अहम माना जा रहा हैं क्योंकि इस बार यहां से पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला मैदान में हैं। वहीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए भी उनकी लोकप्रियता के लिहाज से ये चुनाव अहम माना जा रहा है।
Next Story




