
Archived
कश्मीर: टेरर फंडिंग मामले में NIA ने अलगाववादी नेताओं को किया दिल्ली तलब
Kamlesh Kapar
29 May 2017 12:11 PM IST

x
NIA summons separatist leaders in Terror funding case
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को समन जारी कर सोमवार को दिल्ली बुलाया है। इन दोनों पर कश्मीर में टेरर फंडिंग का आरोप है। जिन दो अलगाववादी नेतोओं को समन जारी किया गया है, वो तहरीक-ए-हुर्रियत के फारूक अहमद डार और जावेद अहमद बाबा।
बता दे, कि NIA ने दोनों नेताओं को बैंक और संपत्ति के दस्तावेज लेकर दिल्ली आने को कहा है। फंडिंग का मामला स्टिंग आपरेशन के द्वारा सामने आया था। गौरतलब है कि 26/11 आतंकवादी हमले के बाद गठित केंद्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी और जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष नईम खान का नाम शुरुआती जांच में दर्ज किया है।
कश्मीर में 'अशांति फैलाने की बड़ी साजिश के तहत घाटी में स्कूलों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने से जुड़े हालिया मामलों में 13 आरोपियों की जानकारी NIA ने जुटाई है। कश्मीर में अपने प्रवास के दौरान अपर महानिदेशक के नेतृत्व वाली एनआईए टीम ने स्कूलों को जलाने के संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इकठ्ठा किए साक्ष्यों को भी देखा। स्टिंग ऑपरेशन में नईम ने दावा किया था कि पाकिस्तान द्वारा रचे गए षड़यंत्र के तहत शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।
Next Story




