Archived

सेना ने लिया बदला, पत्थरबाजों को जवानों ने कैसे सिखाया सबक, देखें- VIDEO

Arun Mishra
14 April 2017 1:09 PM IST
सेना ने लिया बदला, पत्थरबाजों को जवानों ने कैसे सिखाया सबक, देखें- VIDEO
x
नई दिल्ली : अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जम्मू-कश्मीर के नौजवान चुनावी ड्यूटी से लौटते हुए सेना के जवानों के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आते है। जिसमें जवानों को लात मारी जाती है, उनकी पीठ पर हाथ से धक्के मारे जाते हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और जिसककी हर किसी ने निंदा की थी। जिसे देखकर हर भारतीय का खून खौल जाए।

सेना ने लिया बदला?
वहीं, उमर अब्दुल्ला ने कुछ तस्वीरें और वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं। विडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि आर्मी जीप के बोनट पर एक कश्मीरी युवक को बांधा गया है। उमर ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- इस युवक को आर्मी जीप पर इसलिये बांधा गया है ताकि उन पर पत्थर न फेंके जाएं। यह बहुत खौफनाक है!!!! अगले ट्वीट के साथ उन्होंने 15 सेकंड की एक विडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'इसका विडियो भी है। इसमें एक चेतावनी सुनी जा सकती है कि पत्थरबाजों का यह अंजाम होगा। इस मामले में तुरंत जांच होनी चाहिए।'

वीडियो में दिख रहा है कि आर्मी की जीप के बोनट पर एक आदमी को बांधा गया है। इसी जीप से लाउडस्पीकर पर चेतावनी दी जा रही है- '...ऐसा हाल होगा कश्मीर वालों का, यह हाल होगा।' जीप के पीछे आर्मी का एक ट्रक भी जाता नजर आ रहा है। इस विडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, इसलिए यह कहा नहीं जा सकता कि उमर के आरोपों में कितनी सच्चाई है। वहीं, आर्मी ने कहा है कि इस घटना को लेकर जांच की जा रही है।
Next Story