
Archived
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में फिर तोड़ा सीजफायर, दो भारतीय जवान शहीद
Special Coverage News
12 July 2017 5:13 PM IST

x
कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना के दो जवानों के शहीद होने की खबर है।
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना के दो जवानों के शहीद होने की खबर है। जबकि तीन भारतीय सैनिकों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बाकी जानकारी का इंतजार है।
J&K: Two army personnel shot in firing by terrorists in Kupwara's Keran sector, more details awaited. pic.twitter.com/xIYJsGwj9g
— ANI (@ANI_news) July 12, 2017
वही पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आज सुबह जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। सोमवार रात अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले के बाद इसे सेना की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और अभी तलाशी अभियान जारी है। मंगलावार शाम से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी।
इससे पहले सोमवार देर रात एलओसी पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जिले के शाहपुर सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। पाकिस्तान की 59 बलोच ने 9 राजपूत रेजीमेंट की चौकियों को निशाना बनाया।
Next Story