
Archived
आसिया अंद्राबी के समर्थकों ने श्रीनगर में पाक दिवस पर लहराया PAK का झंडा
Kamlesh Kapar
23 March 2017 1:59 PM IST

x
श्रीनगर : अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी ने पाकिस्तान दिवस के मौके पर अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तानी झंडे लहराया। 55 वर्षीय आसिया इससे पहले भी कई बार भड़काऊ बयान दे चुकी हैं। इससे पहले भी आसिया की पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद भी एक रैली में आसिया से फोन पर संपर्क करने की बात मान चुका है।
बता दे कि इससे पहले पाकिस्तान के हाई कमिश्मनर अब्दुल बासित ने भी पाकिस्तान दिवस के मौके पर कश्मीर का राग अलापा था। अब्दुल बासित ने कश्मीर की आजादी के लिए आवाज उठाने वाले के समर्थन में बोलते हुए कहा कि कश्मीर की आजादी के लिए जो संघर्ष किया है, वह खाली नहीं जाएगा।
Next Story




