
Archived
जम्मू-कश्मीरः सोपोर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकवादी, ऑपरेशन जारी
Kamlesh Kapar
21 Jun 2017 11:33 AM IST

x
सोपोर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में अभी तक हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर
जम्मू-कश्मीरः उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में अभी तक हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी सोपेरा के पज़ल्पोरा गांव के अंदर छिपे थे। उन्होंने बताया कि मौक से दो हथियार बरामद किए गए हैं और इलाके में अभियान अभी जारी है।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कल रात इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात को खोज अभियान रोक दिया गया था लेकिन सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरे रखा ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं। उन्होंने बताया कि अभियान आज सुबह फिर शुरू किया गया और अंदर मौजूद आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद एक बार फिर मुठभेढ़ शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार सेना ने सोपोर के पाजलपोर गांव में सर्च अभियान चलाया था जिसके बाद जवानों का आतंकियों से सामना हुआ। जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है। सोपोर पुलिस, SOG और सेना के 22 RR के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं।
Next Story




