
Archived
बडगाम में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को किया गया गिरफ्तार
Vikas Kumar
14 Aug 2017 4:30 PM IST

x
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यासीन मलिक को सोमवार को बडगाम जिले से हिरासत में ले लिया गया।
मिली ख़बरों के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल आतंकवादी यासीन इत्तू की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बडगाम जिले के नागाम की ओर जा रहा था।
उसी वक्त पुलिस ने उन्हें रोका और उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है उन्हें चदूरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
Next Story




