
Archived
VIDEO: सिख युवकों ने जान की बाजी लगाकर बचाया मस्जिद का सामान
Special Coverage News
24 July 2017 12:59 PM IST

x
भारत में रहने वाले लोग किसी भी धर्म को मानने वाले हों लेकिन धार्मिक सद्भाव और एकता अभी भी लोगों के अंदर मौजूद है, जो भारत को परिभाषित करती है।
श्रीनगर: भारत में रहने वाले लोग किसी भी धर्म को मानने वाले हों लेकिन धार्मिक सद्भाव और एकता अभी भी लोगों के अंदर मौजूद है, जो भारत को परिभाषित करती है। पिछले कुछ सालों में इस पर संदेह भी हुआ है। लेकिन देश में ऐसे पर्याप्त उदाहरण हैं जो मानवता में हमारे विश्वास की पुष्टि करते हैं और हमें विश्वास दिलाते हैं कि सांप्रदायिक सौहार्द अभी भी मौजूद है।
Local Sikh's risk their lives to save the holy books-othr items at a Mosque whn flood watr enterd tral village &flowd into homes! #Kashmir pic.twitter.com/gXUgv21Ze2
— Salman Nizami (@SalmanNizami_) July 21, 2017
हाल ही में एक ऐसा ही मामला कश्मीर में सामने आया है। कश्मीर में बाढ़ का एक वीडियो सामने आया है। सिख समुदाय के लोगों ने अपनी जान खतरे में डालकर एक मस्जिद में रखी धार्मिक सामग्री को सुरक्षित बचाने के लिए बाढ़ की परवाह न करते हुए मस्जिद में अंदर चले गए। बाढ़ का पानी मस्जिद के बिल्कुल बराबर से होकर बह रहा था और पानी लागातार बढ़ता जा रहा था।
इस वीडियो को कश्मीर में कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान निजामी ने ट्वीट किया है। 1 मिनट सात सेकेंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सिख मस्जिद के अंदर से एक स्टैंड पर रखी कुछ धार्मिक सामग्री निकालकर ला रहा है। स्टैंड को दूसरी तरफ से भी एक दूसरे सिख ने पकड़ रखा है। इनके अलावा कुछ और लोग भी वहां मौजूद थे। इनमें दो महिलाएं भी थीं। यह उस स्टैंड को उन महिलाओं को दे देते हैं। वह उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाती हैं। इसके बाद दोनों सिख अपनी जान की परवाह न करते हुए फिर मस्जिद में चले जाते हैं।
मस्जिद के गेट पर खड़े होकर एक तीसरा सख्स भी अंदर झांकता है। मस्जिद के बिल्कुल बराबर में से बहुत तेज पानी बह रहा था। पानी लगातार बढ़ता जा रहा था। वह अंदर से कुछ और सामान निकालकर लाते हैं और एक महिला को दे देते हैं। वीडियो में एक सख्स यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पानी तेज आ गया। बावजूद इसके सिख एक बार फिर मस्जिद के अंदर जाता है।
Next Story