Archived

अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद

Arun Mishra
16 Jun 2017 9:13 PM IST
अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद
x
File Photo
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अछाबल में एकबार फिर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है..
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अछाबल में एकबार फिर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस हमले में एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जबकि 3 पुलिसकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ होने का संदेह है। उसने अरवनी मुठभेड़ का बदला लेने के लिए यह हमला कराया होगा जिसमें उसके स्थानीय कमांडर जुनैद मट्टू के मारे जाने की बात कही जा रही है।


Next Story