
Archived
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 2 दिनों से जारी मुठभेड़ खत्म, सेना ने तीन आतंकी को किया ढेर
Special Coverage News
4 July 2017 1:30 PM IST

x
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में मंगलवार को एक और आतंकवादी ढेर हो गया। सेना के अभियान का आज दूसरा दिन है। करीब 32 घंटे से जारी इस मुठभेड़ में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह एक और आतंकी मारा गया है और उसका शव भी बरामद कर लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। करीब 32 घंटे से जारी इस मुठभेड़ में दो और आतंकी के मारे जाने की आशंका है, लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। सुरक्षाबल अब अपना ऑपरेशन खत्म कर वापस कैंप लौट आए हैं।
वजह है की मुठभेड़ वाली जगह पर भारी भीड़ जमा हो गई है। इनमें से कुछ शरारती तत्वों ने पथराव भी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर सुरक्षाबल अपना तलाशी अभियान जारी रखते हैं तो उन्हें गोली चलानी पड़ती और शायद कुछ लोग घायल होते या फिर मर जाते। इससे बचने के लिए सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन खत्म करना ही बेहतर समझा।
बता दें सुरक्षा बलों ने सोमवार को पुलवामा के बामनू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां ऑपरेशन शुरू किया था। इस अभियान के दौरान आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
कार्रवाई के दौरान एक एक करके सुरक्षाबलों ने सारे आतंकी मार डाले। मारे गए तीन आतंकियों में से एक विदेशी और दो स्थानीय हैं। मारे गए दोनों आतंकी में से एक किफायत है और दूसरा जहांगीर है। इस कार्रवाई में सेना के एक मेजर सहित पांच जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा पुलिस का एक और सीआरपीएफ के अफसर भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा मारे गए आतंकी कश्मीर बनेगा दारुल इस्लाम का नारा देने वाले आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से निकले जाकिर मूसा के गुट के हैं।
Next Story




