Archived

कश्मीर : सेना की बड़ी कामयाबी, आतंकी दानिश ने किया सरेंडर

Arun Mishra
7 Jun 2017 7:23 PM IST
कश्मीर : सेना की बड़ी कामयाबी, आतंकी दानिश ने किया सरेंडर
x
हाल ही में मारे गए सबज़ार अहमद के अंतिम संस्कार के दौरान दानिश का एक विडियो सामने आया था..?
नई दिल्ली : सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कश्मीर के टॉप आतंकी दानिश अहमद ने हंदवाड़ा पुलिस और 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

हाल ही में मारे गए सबज़ार अहमद के अंतिम संस्कार के दौरान दानिश का एक विडियो सामने आया था। जिसमें उसने युद्ध के दौरान पहने जाने वाले केमॉफ्लॉज पहन रखा है और हाथ में ग्रेनेड भी ले रखा है। इस विडियो को अवंतिपुर के त्राल में मीडिया ने बनाई थी।

इस विडियो के आने के बाद पुलिस ने जांच में पाया था कि दानिश कुलगाम का है और उसके पिता का नाम फारूख अहमद है। दानिश दून पीजी कॉलेज ऑफ अग्रीकल्चर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, देहरादून का बीएससी का छात्र रहा है।

पुलिस का कहना है कि दानिश 2016 में पत्थरबाज़ी में भी लिप्त रहा है। उस पुलिस ने पकड़ा भी था लेकिन उसके भविष्य को देखते हुए उसे छोड़ दिया गया था।

आतंकवाद में शामिल होना निरर्थक: दानिश
प्रवक्ता ने कहा कि बहरहाल, दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के साथ कुछ दिन बिताने के बाद उसे आतंकवाद में शामिल होने की निरर्थकता का अहसास हुआ।
उन्होंने कहा कि दानिश के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर जम्मू—कश्मीर में समर्पण करने वाले आतंकियोें के पुनर्वास से संबंधित नीति के तहत विचार किया जा रहा है।
Next Story