Archived

श्रीनगर: CRPF काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद- 2 जख्मी

Kamlesh Kapar
24 Jun 2017 6:29 PM IST
श्रीनगर: CRPF काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद- 2 जख्मी
x
श्रीनगर में CRPF की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें एक जवान शहीद होने और दो जवान के जख्मी होने की खबर
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। श्रीनगर के पांथा चौक में CRPF की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें एक जवान शहीद होने और दो जवान के जख्मी होने की खबर है। यह आतंकी हमला आर्मी कैंट इलाके में हुआ है।

पिछले एक साल में श्रीनगर स्थित इस इलाके को आतंकियों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया था। हाल ही में लश्कर के कमांडर जुनैद मट्टू के मारे जाने के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

इस आतंकी हमले से पहले बृहस्पतिवार रात को भीड़ ने श्रीनगर में DSP मोहम्मद अयूब पंडित की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं, आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बल लगातार सैन्य अभियान चला रहे हैं।
Next Story