
Archived
जम्मू-कश्मीर : दो जगह एनकाउंटर में तीन भारतीय जवान शहीद, एक आतंकी हुआ ढेर
Arun Mishra
13 Aug 2017 10:57 AM IST

x
File Photo
क्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान तो वहीं पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया..
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दो जगह एनकाउंटर में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान तो वहीं पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया।
J&K : शोपियां में शहीद हुए जवानों की तस्वीर। #IndianArmy @adgpi https://t.co/ZL8zJeagHS pic.twitter.com/NW8RsjKKVk
— Special Coverage (@SpecialCoverage) August 13, 2017
शोपियां के अवनीरा गांव में आतंकी छिपे थे। सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए। एक आतंकी भी सेना के जवानों ने ढेर कर दिया।
Two security personnel martyred, while three injured. One terrorist eliminated and two still hiding in adjoining house: J&K DGP SP Vaid
— ANI (@ANI) August 13, 2017
आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में आतंकियों को घेरा है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 2 जवान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोपियां के अवनीरा गांव में मुठभेड़ चल रही है। स्थानीय स्तर पर इस इलाके को बगदाद के नाम से जाना जाता है।
शोपियां के अवनीरा गांव में आतंकी छिपे थे। सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। बांदीपुरा के हाजिन इलाके में आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर हमला किया। इस हमले में सुरक्षाबलों के घायल होने की खबर नहीं है।
Next Story




