Archived

जाट आंदोलन: 6 संगठनों का आंदोलन से इन्कार, 8 जिलों में 144 लागू इंटरनेट बैन

Special Coverage news
5 Jun 2016 11:30 AM IST
जाट आंदोलन: 6 संगठनों का आंदोलन से इन्कार, 8 जिलों में 144 लागू इंटरनेट बैन
x
हरियाणा: रव‍िवार से फिर शुरू हो रहे जाट आंदोलन के चलते एक दिन पहले ही खट्टर सरकार ने 8 जिलों में धारा 144 लगाई है। जबकि राज्य में अर्धसैनिक बलों की 55 कंपनियां तैनात हैं। पिछली बार की हिंसा से सबक लेते हुए राज्य में 4,800 अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई।

रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया, 6 संगठनों ने बातचीत के बाद आंदोलन वास ले लिया। रोहतक शहर में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं। जैसिया गांव में एक ग्रुप विरोध प्रदर्शन करेगा। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारियां हैं। प्रदेश के जाट संगठन एवं खाप नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पांच जून को होने वाले आंदोलन में शरीक नहीं होंगे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मोहम्मद अकील ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी चौकसी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वाले लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। शांति बनाए रखने के लिए जन प्रतिनिधियों और ग्राम पंचायतों की मदद मांगी गई है। साथ ही आंदोलनकारी जल आपूर्ति बाधित ना कर सके, इसके लिए मुनक बांध पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली से सटे सोनीपत में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राफ, फ्लिकर, टम्बलर, गूगल प्लस और मोबाइल इंटरनेट का इस उद्देश्य के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है।
Next Story