
Archived
जवाहरबाग कांड : वीरेश यादव का खुलासा, 'पागल सेना' ने किया था पुलिस पर हमला
Special Coverage news
  29 Jun 2016 6:45 PM IST

x
मथुरा: जवाहरबाग कांड में रामवृक्ष यादव का सुरक्षा अधिकारी वीरेश यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर मथुरा लाया गया। पुलिस ने वीरेश की पत्नी और दो बच्चे को भी गिरफ्तार किया है। मथुरा पुलिस ने पुलिस लाइन मे चार घंटे से ज्यादा समय तक पुछताछ की जिसमे वीरेश यादव ने कई अहम खुलासे किये।
वीरेश ने बताया कि जबाहरबाग के अन्दर एक पागल सेना होती थी जिसमे 20-25 सदस्य हुआ करते थे जो अपने आगे किसी की नही सुनती थी और विरोध करने पर पत्थरबाजी भी करती थी। उसने बताया 2 जून को पागल सेना ने ही पुलिस पर पत्थरबाजी की और बाद मे फायरिंग की गई।
वीरेश ने पुछताछ मे बताया कि जबाहरबाग के अंदर एक समिति बनाई गयी थी। समिति का अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, उपाध्यक्ष चन्दबोस, सचिव राकेश गुप्ता, वीरेश, हरनाथ और कई लोग हुआ करते थे। जबाहरबाग के अंदर कैलाश नाम का व्यक्ति मास्टर का काम करता था जो लोगों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया करता था।
वीरेश यादव ने बताया कि जबाहरबाग के अंदर 19 टोलियां थी। प्रत्येक टोली में छह से आठ लोग लगाये जाते थे। वहीं दो सौ लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मेदारी दी जाती थी। रामवृक्ष यादव के दो बेटे थे विवेक उर्फ लख्खू और राज नारायण जो आईटी सेल का काम देखते थे। उनके द्वारा फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो अपलोड की जाती थी।
एसएसपी ने बताया कि वीरेश यादव को आज कोर्ट मे पेश किया जायेगा और कल पीसीआर द्वारा वीरेश से पुछताछ की जायेगी।
Next Story




