Begin typing your search...

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष के बेटे की 11 साल की लड़की से शादी, उठा सियासी सवाल

झारखंड बीजेपी अध्यक्ष के बेटे की 11 साल की लड़की से शादी, उठा सियासी सवाल
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
झारखंड: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी के बेटे की जिस लड़की से शादी हुई, वो छठी कक्षा की छात्रा है। उसकी उम्र महज 11 साल है। महगामा स्थित स्कूल के रजिस्टर में उसकी जन्म तिथि 25 जुलाई 2005 दर्ज है।

इसको लेकर झारखंड की सियासत गर्म होती नजर आ रही है। विवाद का असर यह रहा कि सीएम रघुवर दास संथाल में रहने के बावजूद रिसेप्शन पार्टी से दूर ही रहे।

इधर, कोडरमा जिला कांग्रेस ने राज्य महिला आयोग को नाबालिग से मुन्ना की शादी रचाने के बारे में भी खत लिखा है। पीडि़ता ने आयोग की अध्यक्षा के सामने अपने और मुन्ना मरांडी के संबध में पूरी जानकारी दी।

बताया कि 2014 में वह मुन्ना मरांडी के संपर्क में आई थी। मुन्ना मरांडी शादी का वादा कर बार- बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। झांसा दिया की पीडि़ता मैट्रिक कर लेगी, तो वह उसके साथ शादी कर लेगा।

पीडि़ता के अनुसार, मुन्ना ने दोनों के संबंध के बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना भी किया था। इसके बावजूद पीडि़ता ने अपने प्रेम संबंध के बारे में परिवार को बताया। पीडि़ता की मां के अनुसार, चूंकि मुन्ना ने शादी का वादा किया था, इसलिए संथाली परंपरा के अनुसार दोनों को उन्होंने मिलने से भी नहीं रोका।

लेकिन, जब गांव के लोगों से पता चला कि मुन्ना मरांडी की शादी किसी और लड़की से हो रही है, तब पीडि़ता ने आवाज उठाई। पीडि़ता का कहना है कि थाने में भी उनकी नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने कोडरमा कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी के प्रीतिभोज में कई विधायक व मंत्री ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के आने की भी चर्चा थी।

स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक सह झारखंड पुलिस के मुख्य प्रवक्ता अनुराग गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सौंपने की बात निराधार है। इसका तथ्य से कोई लेनादेना नहीं है।
Special Coverage news
Next Story