
Archived
जमशेदपुर: CM रघुबर दास ने गुरु महोत्सव पर महिलाओं से धुलवाए पैर, वीडियो हुआ वायरल
Special Coverage News
9 July 2017 1:42 PM IST

x
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दो महिलाओं से अपने पैर साफ करवा रहे हैं। रघुबर दास का ये वीडियो 7 जुलाई का है, जब वो जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में 'गुरु महोत्सव' कार्यक्रम में गए थे।
#WATCH: Women wash feet of #Jharkhand CM Raghubar Das on a 'Guru Mahotsav' event held at Jamshedpur's Brahma Lok Dham. (July 7) pic.twitter.com/86wUeIpKzh
— ANI (@ANI_news) July 9, 2017
CM रघुबर दास जब कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन पर फूल बरसाए गए, यहां तक कि महिलाओं ने पानी से उनके पैर भी धोए। मुख्यमंत्री के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके विरोधी उन पर हमलावर हो रहे हैं।
जमशेदपुर के ब्रह्म लोक कदम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । pic.twitter.com/JTA27rjDQI
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 7, 2017
Next Story




