राष्ट्रीय

LIVE: जानिये राज्य सभा की 27 सीटों के परिणाम कौन बना सांसद

Special Coverage News
11 Jun 2016 8:15 PM IST
LIVE: जानिये राज्य सभा की 27 सीटों के परिणाम कौन बना सांसद
x
राज्यसभा की 27 सीटों के लिए सुबह से चल रहा मतदान लगभग समाप्त हो गया है। अब जानिये राज्य सभा की 27 सीटों के परिणाम कौन बना सांसद।

उत्तर प्रदेश - 11 सीट
यूपी से समाजवादी पार्टी के 7, बहुजन समाज पार्टी के 2, भारतीय जनता पार्टी के 1 और कांग्रेस के 1 प्रत्याशी जीते।

राजस्थान - 4 सीट
राजस्थान में बीजेपी के चारों प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु, बीजेपी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा शामिल हैं।

कर्णाटक - 4 सीट
कर्णाटक में भाजपा के निर्मला सीतारमण जीत गए और कांग्रेस के जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडिस और केसी रामामूर्ति जीत गए।

मध्य प्रदेश - 3 सीट
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा के एमजे अकबर, अनिल माधव दवे और कांग्रेस के विवेक तन्खा जीते।
झारखंड - 2 सीट
भाजपा के मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और महेद पोद्दार जीत गए। जेएमएम प्रत्‍याशी बसंत सोरेन चुनाव हार गए।

हरियाणा - 2 सीट
भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह और निर्दलयी प्रत्‍याशी सुभाष चंद्रा जीते।

उत्तराखंड - 1 सीट
कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा जीते।

बता दें कि राज्यसभा की 15 राज्यों से आने वाली कुल 57 सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव होना है। इनमें से 30 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए जबकि सात राज्यों की 27 सीटों के लिए आज वोट डाले गए।

बिहार राज्यसभा चुनाव में जदयू नेता शरद यादव, आरसीपी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार राम जेठमलानी और मीसा भारती भी निर्विरोध राज्यसभा के लिये निर्वाचित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल नारायण सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
Next Story