
Archived
सवेरे सवेरे घर से निकले लोंगों ने देखा जब ये मंजर, उड़ गये होश
शिव कुमार मिश्र
13 Jun 2017 12:19 PM IST

x
भोपाल
ये घटना बच्चे और कमजोर दिल के लोग ना देखें
मध्य प्रदेश के सागर में बंडा के रहने वाले एक प्रेमी युगुल ने फांसी पर लटककर जान दे दी। लड़की की 18 जून को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही अपने प्रेमी के साथ गंधर्व विवाह कर मौत को गले लगा लिया।

दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके नजर आए। सागर जिले के बंडा में चंदौक गांव का अभिषेक दुबे और सपना पटेल एक दूसरे के प्रेम करते थे। इसी बीच सपना का विवाह 18 जून को होना तय हो गया था।

तब बबूल के पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर फंदे बनाए और दोनों ने अपनी जान दे दी। सपना की मांग भरी हुई थी, जो यह कहानी बयां कर रही थी कि यह प्रेमी युगल सामाजिक जाति बंधन की बेड़ियां तोड़ने में असफल साबित हुआ था।

सोमवार की सुबह जब यह हृदय विदारक दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दुबे व पटेल परिवार के परिजन बिलख उठे। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story