
Archived
बांधवगढ़ सीट से BJP उम्मीदवार शिवनारायण सिंह जीते, कांग्रेस ने किया रिकाउंटिंग की मांग
Kamlesh Kapar
13 April 2017 12:37 PM IST

x
मध्यप्रदेश : 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। नतीजों पर पीएम मोदी की लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। काउंटिंग में 10 में से 7 सीटों पर BJP आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के राजौरी गार्डन की सीट बीजेपी के खाते में चली गई है।
इसी बीच खबर आ रही है मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ सीट से BJP उम्मीदवार शिवनारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। शिवनारायण सिंह ने कांग्रेस की सावित्री सिंह को 25,476 वोटों से हरा दिया है। शुरुआती राउंड की काउंटिंग से ही शिवनारायण सिंह को लगातार बढ़त मिल रही थी। उमरिया स्थित मतगणना केंद्र शासकीय जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में जैसे ही शिवनाराण सिंह की जीत की खबर बाहर आई भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। वही कांग्रेस ने यहां चुनाव अधिकारी से रिकाउंटिंग के लिए आवेदन दिया है।
Next Story




