
Archived
CM शिवराज सिंह की मौजूदगी में BJP नेता ने सुरक्षा स्टाफ को सुनाई खरीखोटी, जाने क्या है मामला
Kamlesh Kapar
6 April 2017 1:25 PM IST

x
भिंड : मध्यप्रदेश के एक BJP नेता को शिवराज सिंह के सुरक्षा स्टाफ की रोक-टोक इस कदर नागवार गुजरी कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही उसने उनके स्टाफ पर आगबबूला हो गये. घटना मध्यप्रदेश के भिंड की है जहां उपचुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री प्रचार के लिये पहुंचे थे. चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने इलाके में ही रात्रि विश्राम करने का फैसला किया. जिस मकान में मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी, वहां काफी संख्या में BJP नेता और स्थानीय लोग जा पहुंचे थे. ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री के सुरक्षा स्टाफ ने उनसे मिलने के लिये पहुंचे लोगों को अंदर जाने देना मुनासिब नहीं समझा.
इसी दौरान बीजेपी के नेता गजराज जाटव वहां पहुंचे. मुख्यमंत्री के सुरक्षा स्टाफ ने उन्हें भी अंदर जाने से रोक दिया. बस फिर क्या था, गजराज जाटव बिफर पड़े. उनका गुस्सा CM के सिक्योरिटी पर ही फूट पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों ने जाटव को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थे. नौबत यहां तक आ पहुंची कि मामले को शांत कराने के लिये खुद मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए. यही नहीं, मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा स्टाफ को बाहर जाने का निर्देश दिया. तब कहीं जाकर बीजेपी नेता का गुस्सा शांत हो सका. बता दे कि गजराव जाटव जनपद अध्यक्ष संजू जाटव के पति हैं. करीब साल भर पहले ही उन्होंने BSP छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की थी.
Next Story




