
Archived
भोपाल: BJP कार्यकर्ताओं की दादागिरी, घरों पर लिखा 'मेरा घर, BJP का घर, कांग्रेस ने जताई नाराजगी
Kamlesh Kapar
22 Jun 2017 4:36 PM IST

x
भोपाल में BJP एक नया अभियान चला रही है। दूसरों के घर को अपना घर बता रही है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में BJP एक नया अभियान चला रही है। दूसरों के घर को अपना घर बता रही है। जी हां, बात चौंकानेवाली है लेकिन हकीकत यही है। भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई लोगों के घरों पर ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं के घर पर भी लिख दिया है। 'मेरा घर, भाजपा का घर'।
#MadhyaPradesh: 'Mera Ghar Bhajpa ka Ghar' written by BJP workers outside houses in Bhopal, locals say "no permission sought from us". pic.twitter.com/qIyRCzQ8nR
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
कुछ इलाकों में ऐसा किए जाने पर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। उनलोगों ने कहा कि ऐसा नारा लिखने से पहले BJP का कार्यकर्ताओं या नेताओं ने उनसे एकबार भी नहीं पूछा। जिन घरों पर स्लोगन लिखा गया है, उनमें से कई घर ऐसे हैं जो कांग्रेस समर्थकों के हैं। उन लोगों ने बीजेपी के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है।
दूसरी तरफ बीजेपी इस बात को तो मान रही है कि उसके कार्यकर्ता बिना इजाजत लिए दूसरों के घर पर इस तरह की मनमानी कर रहे हैं, लेकिन उसे इसमें कुछ गलत नजर नहीं लग रहा है। बीजेपी नेता राहुल कोठारी ने कहा, "पार्टी कार्यकर्ता उत्साह में हैं। अगर उन लोगों ने स्लोगन लिख भी दिया तो उसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि इलाके में विकास तो हुआ ही है।"
Next Story




