
Archived
हड़ताल में शामिल लोगों को एक धेला भी नहीं दूंगा : शिवराज सिंह
Kamlesh Kapar
27 April 2017 6:22 PM IST

x
भोपाल : मध्यप्रदेश में पटवारी, राजस्व निरीक्षक के बाद अब 108 एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलेट्स भी हड़ताल पर चले गए है। लगातार हो रही हड़ताल से खफा होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले रोज़गार सहायकों का मानदेय 7 से 9 हजार कर दिया गया है। वही मैं हड़ताल में शामिल लोगों को एक धेला भी नहीं दूंगा।
हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले रोज़गार सहायकों का मानदेय ७ से ९ हज़ार कर दिया गया है. मैं हड़ताल में शामिल लोगों को एक धेला भी नहीं दूंगा!
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 26, 2017
मध्यप्रदेश में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। प्रदेश भर के 108 एंबुलेंस कर्मचारी राजधानी भोपाल में इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, काम के घंटे घटाए जाने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
बता दे कि तेज धूप में प्रदर्शन की वजह से मुरैना से आए 108 एंबुलेंस कर्मचारी श्याम दंडौतिया की हालत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हड़ताल के दौरान अब तक 4 कर्मचारी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वही 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी।
Next Story