Archived

EVM विवाद : दो अधिकारियों का तबादला, चुनाव आयोग ने नए नामों के लिए मांगे सुझाव

Kamlesh Kapar
2 April 2017 6:32 PM IST
EVM विवाद : दो अधिकारियों का तबादला, चुनाव आयोग ने नए नामों के लिए मांगे सुझाव
x
भिंड: EVM मशीन विवाद के बाद दो सरकारी अफसरों का इस मामले में तबादला किया गया है. यह आदेश उन रिपोर्टों के आने के बाद लिया गया जिसके तहत यह बात सामने आई कि VVPAT वाली मशीनों में बटन दबाते ही BJP के कमल के निशान की पर्चियां निकल रही हैं. अब चुनाव आयोग ने भिंड जिले के जिला मजिस्ट्रेट और एसपी पद के लिए नए नामों के सुझाव मांगे हैं.

बता दे कि मध्यप्रदेश के दो सीटों बांधवगढ़ और अटेर में 9 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं. वही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया और मांग की कि आगामी चुनावों ईवीएम का प्रयोग रोक दिया जाए और मतपत्र के जरिये चुनाव करवाने की व्यवस्था बहाल की जाए. VVPAT वे मशीन होती हैं जिससे निकलने वाली पर्ची से पता चलता है कि मतदाता ने किसे वोट दिया है.
Next Story