
Archived
मध्यप्रदेश: किसान आंदोलन ने लिया हिंसक रुख, ASI की आंख फोड़ी, जवाब में पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
Kamlesh Kapar
5 Jun 2017 12:03 PM IST

x
Farmers movement turned violent ASI's eyes burst
इंदौर: मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन ने अब हिंसक रूप ले लिया है। चोइथराम स्थित क्षेत्र की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी में जब कुछ व्यापारी तरबूज का ट्रक लेकर मंडी में प्रवेश करने लगे तो किसानों ने रोका और ड्राइवर से मारपीट की। इस पर विवाद हुआ और पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया।
वहीं रतलाम में किसानों के प्रदर्शन के दौरान एएसअाई पवन यादव की आंख में गंभीर चोट अाई है। इस घटना में 12 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं। घायलों में सीएसपी आरएस डंडोतिया, आष्टा टीआई बीडी वीरा और कोतवाली टीआई अजय नायर शामिल हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में छह किसान भी घायल हुए हैं।
उग्र किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। चौराहे पर दो बाइक जला दी, कारों को पलटा दिया और बस के कांच फोड़ दिए। पुलिस जवानों को घेरकर मारा। बचाव में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मुट्ठी भर पुलिसकर्मी बार-बार सेट पर फोर्स भेजने की गुहार लगाते रहे, लेकिन दो घंटे तक मदद नहीं मिली।
मौके पर मौजुद अतिरिक्त एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने इस घटना के लिए पूरी तरह आंदोलनरत किसानों को दोषी माना। उन्होंने कहा कि अकारण पथराव और पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश निंदनीय है। सीएसपी समेत दो टीआई और लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों को चौटें आई हैं।
Next Story




