
Archived
रतलाम: मेधा पाटकर, योगेंद्र यादव, स्वामी अग्निवेश को पुलिस ने हिरासत में लिया
Kamlesh Kapar
11 Jun 2017 5:36 PM IST

x
Medha Patkar Yogendra Yadav and Swami Agnivesh detained by police
रतलाम: मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन के समर्थन में रतलाम पहुंचे स्वराज नेता योगेंद्र यादव, नर्मदा बचाओ आंदोलन की संयोजक मेधा पाटकर और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने तीनों को रतलाम के जावरा में हिरासत में लिया। सभी मंदसौर जाने का प्रयास कर रहे थे।
रतलाम पुलिस ने किसानों से मिलने की कोशिश में तीनों को सेक्शन 151 के तहत हिरासत में लिया है। इससे पहले इन लोगों ने रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मुख्यमंत्री को कुछ दिन और उपवास करना चाहिए तभी यह पता चल पाएगा कि उनके मन में कोई प्रायश्चित की भावना है या नहीं।
वहीं इन लोगों का कहना था कि किसानों को तस्कर बताकर भड़काने में लगी है सरकार। स्वामी अग्निवेश का कहना था कि देश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बड़ा नौटंकी बाज मुख्यमंत्री दूसरा कोई नहीं है।
Next Story




