Archived

IFS महिला ऑफिसर को मंत्री ने कहा 'बाई', दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी

Kamlesh Kapar
5 Jun 2017 4:06 PM IST
IFS महिला ऑफिसर को मंत्री ने कहा बाई, दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी
x
minister told IFS female officer Bai threatening break hands and feet
भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान सरकार का एक मंत्री पर महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। खबर के मुताबिक, MP के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) की अधिकारी वासू कन्नूजया को 'बाई' कहने का आरोप है। उन्हाेंने कहा, जहां तक मैं जानता हूं 'बाई' शब्द महिलाओं के लिए सम्मान के साथ लिया जाता है।

इतना ही नहीं मंत्री ने सभी के सामने गांववालों को कहा कि अगर वन विभाग के स्टाफ उन्हें जंगल से चिरौंजी, महुआ और तेंदू पत्ता संग्रह करने से रोकते हैं तो वे उनकी हड्डियां भी तोड़ दें। विवादित बयान के कारण भार्गव विपक्ष की नजरों में चढ़ गए हैं और उनके इस बयान की जमकर आलोचना हाे रही है।

भार्गव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह यह बाेलते दिख रहे है कि उस रेंजर या डीएफओ वो बाई जो आई है उसे कह दो कि अगर जंगल के छोटे मोटे उत्पाद जोकि आदिवासी और गरीब लोग अपने जीवन यापन के लिए संग्रह करते हैं, अगर उसे सीज किया तो उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।
Next Story