Archived

मंदसौर हादसे पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा-हक मांगने पर अन्नदाता को मिलती हैं गोलियां, आज करेंगे दौरा

Kamlesh Kapar
7 Jun 2017 11:00 AM IST
मंदसौर हादसे पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा-हक मांगने पर अन्नदाता को मिलती हैं गोलियां, आज करेंगे दौरा
x
Rahul Gandhi tweets on Mandsaur incident
नई दिल्ली: कल मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 5 किसानों के मारे जाने के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने राज्य में कई संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का समर्थन किया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया है कि BJP के न्यू इंडिया में हक़ मांगने पर हमारे अन्नदाताओं को गोली मिलती है? राहुल गांधी आज मंदसौर भी जा सकते हैं। राहुल मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।


बता दे कि मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन चल रहा था, जो मंगलवार तो हिंसक रूप ले लिया। आंदोलनकारियों ने राज्य के मंदसौर जिले में कई वाहनों तोड़फोड़ कर आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सीआरपीएफ पर पथराव भी किया। जवाब में CRPF को गोली चलानी पड़ी और 5 लोगों की मौत हो गई।

हिंसा के बाद मंदसौर के साथ-साथ रतलाम, नीमच ज़िले में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है ताकि अफवाहों से बचा जा सके। पूरे मंदसौर जिले में धारा 144 लगाई गई है। विरोध कर रहे किसान अपनी फसलों के लिए ज़्यादा समर्थन मूल्य समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार दावा कर रही है कि पुलिस ने फायरिंग की ही नहीं। इधर, मृतक के परिवारवाले अंतिम संस्कार को राज़ी हो गए हैं।

पहले वे सीएम के आने की मांग कर रहे थे। मरने वाले किसानों के परिवारों को दिए जाने वाला मुआवज़ा 10 लाख से 10 गुना बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में कांग्रेस पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से शांति की अपील की है।
Next Story