
Archived
शिवराज चौहान के करीबी मंत्री को EC ने विधायक पद से किया अयोग्य घोषित, नहीं लड़ पाएंगे अगला चुनाव, जानिए क्यों
Kamlesh Kapar
24 Jun 2017 12:46 PM IST

x
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के चुनाव को अयोग्य घोषित कर दिया
भोपाल: चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा के चुनाव को अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा का मंत्री पद और विधायकी दोनों चली जाएगी। अब वे तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। 2008 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा पर लगे पेड न्यूज के मामले में यह फैसला सुनाया गया।
यह मामला काफी वक्त से लंबित था जिस पर शनिवार को चुनाव आयोग ने फैसला सुनाया। पेड न्यूज के किसी मामले में चुनाव आयोग द्वारा की गई यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उधर मिश्रा का कहना है कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने कहा यह वर्तमान चुनाव नहीं है, यह 2008 का चुनाव है। इसके बाद मैंने 2013 फिर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद वापस विधायक बना। फैसला लेने से पहले मेरे पक्ष को नहीं देखा गया।
बता दे कि नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी माने जाते हैं। फिलहाल उनके पास जल संसाधन, जनसंपर्क और संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा है। मिश्रा दतिया से विधायक चुनकर आते हैं और प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है।
Next Story




