Archived

देवर ने भाभी की धारदार हथियार से की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Special Coverage News
29 July 2017 1:30 PM IST
देवर ने भाभी की धारदार हथियार से की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
x

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक देवर ने अपनी भाभी की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है इस हत्या की वजह ट्रैक्टर विवाद है। देवर ने अपनी भाभी की ट्रैक्टर विवाद के चलते धारधार हथियार से मार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की तलाश के लिए सभी संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ के टेहरका में बुधवार दोपहर को जानकी कुशवाहा नाम के व्यक्ति का अपनी भाभी सुधा से ट्रैक्टर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद जानकी की मौके पर ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं भाभी की मौत के बाद देवर ने विवाद की वजह बने ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।

Next Story