
Archived
चौंका देगी इस महिला की कहानी! जिसने भी इस महिला को किया मना, वो नहीं रहा जिंदा
Arun Mishra
30 May 2017 3:55 PM IST

x
एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है..?
मध्यप्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लगातार 3 दिनों से मिल रहे जले हुए शव मामले पर से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस पूरी वारदात में एक महिला, उसका बेटा और 1 दोस्त शामिल है। मुख्य साजिश रचने वाली एक महिला है।
जांच में पता चला कि साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या कर तीनों युवक के शव को जलाया गया था। इस पूरे मामले में मुख्य साजिश में महिला पूनम दुबे उर्फ पक्का शामिल थी। उसने अपने नाबालिग बेटे और उसके दोस्तों की मदद से फिरौती की रकम ऐंठने के लिए यह सब कुछ किया था। पहले सिंचाई विभाग में पदस्थ ऑफिस अधीक्षक के बेटे का अपहरण करवाया गया और फिर उसकी हत्या करवा दी। इसके बाद फिर फिरौती मांगी। जब 1 अन्य नाबालिग आरोपी पीछे हटने लगा तो उसकी हत्या करवा दी।
इसके बाद पुलिस ने महिला के बेटे का गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूला कि दोनों हत्याएं उसने की हैं तो महिला ने अपने बेटे को बचाने के लिए तीसरे आरोपी की भी उसी तरह हत्या कराई जैसे पहले दो लोगों की थी। उसका अंदाजा था कि इससे पुलिस का शक उसके बेटे से हट जाएगा।
Next Story