Begin typing your search...

व्यापमं घोटाला: एक और आरोपी ने की खुदकुशी, मामले में अब तक 50 की मौत

मध्य प्रदेश के चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के मुख्य आरोपियों से एक प्रवीण यादव के खुदकुशी करने की खबर है।

व्यापमं घोटाला: एक और आरोपी ने की खुदकुशी, मामले में अब तक 50 की मौत
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
भोपाल: मध्य प्रदेश के चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के मुख्य आरोपियों से एक प्रवीण यादव के खुदकुशी करने की खबर है। जानकारी के अनुसार उसने अपने घर मुरैना में खुदकुशी की है। सुसाइड की वजह फिलहाल साफ नहीं है। व्यापमं भर्ती और एडमिशन से जुड़ा एक घोटाला था। बता दे कि इस मामले में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। व्यापमं घोटाले का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में PMT में गड़बड़ियां प्रकाश में आयी थी।
मामले को लेकर STF (विशेष कार्य बल), SIT (विशेष जांच दल) पहले ही जांच कर चुकी है। वर्तमान में CBI (केंद्रीय जांच दल) मामले की जांच कर रहा है। जिसमें कई राजनेता, सीनियर अधिकारी और बिजनेसमैन शामिल थे। इसकी फुल फॉर्म मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) है। इसी को हिंदी में व्यापम कहा जाता है। सरकारी नौकरी आदि के लिए इसका पेपर होता है। घोटाले में सामने आया था कि लोगों ने नेताओं आदि को पैसे देकर इसमें एडमिशन ले लिया था।
यह घोटाला 1990 से हो रहे थे। यह घोटाला साल 2013 में नजरों में आया था। जब इंदौर पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। उन लोगों ने जगदीश सागर नाम के एक शख्स का नाम लिया। वह उस रैकेट में शामिल था। इसके बाद राज्य सरकार ने 26 अगस्त 2013 को स्पेशल टास्क फोर्स बनाई थी।मध्य प्रदेश के गवर्नर रहे राम नरेश यादव के बेटा की भी मौत पिछले साल हो गई थी। इस घोटाले में उनके बेटे का भी नाम आया था।

Special Coverage News
Next Story