
Archived
कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, सरकारी अधिकारी पर 'फेंकी मछलियां', देखिये वीडियो
Special Coverage News
7 July 2017 4:03 PM IST

x
कांग्रेस विधायक नीतेश राणे मछुआरों की विभिन्न मांगों को लेकर सहायक मत्स्य आयुक्त के कार्यालय पहुंचे, जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अधिकारी पर मछली फेंक कर मारी।
मुंबई: कांग्रेस विधायक नीतेश राणे मछुआरों की विभिन्न मांगों को लेकर सहायक मत्स्य आयुक्त के कार्यालय पहुंचे, जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अधिकारी पर मछली फेंक कर मारी। दर्जनों समर्थकों के साथ सहायक मत्स्य आयुक्त वैश के कार्यालय पहुंचे नीतेश ने आरोप लगाया कि अधिकारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, लोगों की समस्याएं नहीं हल की जा रही हैं। घटना सिंधुदुर्ग के मालवण जिला कार्यालय में हुई।
एक वीडियो में दिखाया गया है कि विधायक अचानक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आयुक्त की मेज पर रखी एक मछली उठाई और उसे आयुक्त पर फेंक दिया। तटीय सिंधुदुर्ग जिले में कंकावली के विधायक ने कहा कि उन्होंने कोंकण क्षेत्र के पारंपरिक मछुआरे समुदाय की समस्याओं की ओर आयुक्त के कथित तौर पर 'नजरअंदाज करने वाले रवैये' के विरोध में ऐसा किया। साथ ही उन्होंने अधिकारी को खूब खरीखोटी सुनाई।
नीतेश राणे ने कहा कि पिछले साल फरवरी महीने में एक शासनादेश जारी किया था। जिसके तहत समंदर तट से 12 नॉटिकल मील तक पारंपरिक मछुआरों को जबकि उसके बाद पर्सियन जाल वाले मछुआरों को मछली मारने की इजाजत दी गई थी, लेकिन अधिकारियों से मिलीभगत कर पर्सियन जाल वाले मछुआरे 12 नॉटिकल मील के भीतर मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं। इससे कोंकण किनार पट्टी के करीब 34 हजार पारंपरिक मछुआरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे इसलिए कड़ा रुख अपनाना पड़ा।
Next Story