
Archived
रेप और तीन तलाक के लिए RSS नेता ने वेस्टर्न कल्चर को बताया जिम्मेदार
Kamlesh Kapar
3 Jun 2017 11:38 AM IST

x
मुंबई: RSS के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि भारत में रेप और महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा जैसी बुराई के लिए पश्चिमी संस्कृति (वेस्टर्न कल्चर) जिम्मेदार है। उन्होंने इस्लाम के विवादित चलन तीन तलाक के लिए भी पश्चिमी प्रभाव को दोषी ठहराया। इंद्रेश कुमार ने कहा, "प्यार बहुत पवित्र चीज है, लेकिन पश्चिमी संस्कृति ने इसे जुनून बना दिया है, लिहाजा प्यार एक तरह के बिजनेस में बदल गया है।"
बता दे, कि इंद्रेश कुमार अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोग वेलेंटाइन डे के तौर पर अब अपने प्यार को खुलेआम जता रहे हैं। यही तीन तलाक, रेप, घरेलू हिंसा और भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार है।" इससे पहले भी इन्होंने कहा था कि जो गोमांस खाने की वकालत करते हैं वे शैतान की पार्टी से जुड़े हैं।
इन्होंने कहा था कि वेटिकन सिटी और मक्का-मदीना में भी आज तक गाय की कुर्बानी नहीं दी गई।बीफ फेस्ट इंसानियत के खिलाफ है, इसमें शामिल होने वाले देश को शर्मिंदा करते हैं। इंद्रेश कुमार यह भी कह चुके हैं कि देश विरोधी नारे लगाने वाले और भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तान चले जाएं।
Next Story