
तेलंगाना
पति ने पत्नी की हत्या कर, लाश को किया टुकड़े-टुकड़े
Special Coverage news
5 July 2016 5:30 PM IST

x
हैदराबाद: एक स्टॉक ब्रोकर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भर कर जलाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, उसने शव को अपनी एसयूवी में रखा। उस समय उसकी 5 साल की बेटी भी साथ थी।
इसके बाद उसने गांव के इलाके में जाकर पेट्रोल के जरिये उसे जलाने की कोशिश की। गांववालों ने जब धुंआ उठता देखा तो उन्हें इस संदिग्ध गतिविधि पर शक हुआ। रूपेश की एसयूवी जब कीचड़ में फंस गई तो वह पकड़ा गया। उसे पुलिस ने साइबराबाद इलाके से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम रूपेश कुमार मोहनानी है, जो एक स्टॉकब्रोकर है। रूपेश और सिंथिया 2008 में कॉन्गो में मिले थे। इसके बाद शादी कर हैदराबाद में शिफ्ट हो गए।
रिपोर्ट की मानें तो सिंथिया को फेसबुक पर एक फ्रेंच लड़के से प्यार हो गया था। रूपेश को तलाक देकर वह ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। इसी बात पर उनमें झगड़ा होता था। सिंथिया ने इसके लिए फेसबुक फ्रेंड से ऑनलाइन मेरिज एप्लीकेशन भी मंगवा ली थी।
Next Story




