
Archived
आदित्य सचदेव के परिवार से एक माह बाद मिले नीतीश कुमार, बोले मिलेगा न्याय
Special Coverage news
10 Jun 2016 4:45 PM IST

x
गया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया रोड रेज कांड में मारे गये छात्र आदित्य सचदेवा के घर पहुंचे। उन्होंने वहां आदित्य के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह अदालत से इस मामले की सुनवाई दैनिक आधार पर करने का आग्रह करे।
मालूम हो कि आदित्य सचदेवा की हत्या छह-सात मई की रात बोधगया रोड पर हुई झड़प के बाद गोली मार कर कर दी गयी थी। रॉकी यादव के लैंड रोवर क्रूज गाड़ी को आदित्य सचदेवा द्वारा ओवरटेक करने के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। सचदेव कक्षा 12वीं का छात्र था।
मनोरमा देवी को इस घटना के बाद जदयू ने पार्टी से निलंबित कर दिया। मनोरमा देवी और उनके पति पर आरोपियों को छिपाने, साक्ष्य मिटाने के आरोप लगे। मनोरमा के घर पर बिहार में प्रतिबंधित शराब रखने का भी आरोप लगा।
पटना से गया हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद कुमार सीधे पीड़ित के परिवार के सदस्यों से मिलने गए। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी और गया रेंज के डीआईजी सौरभ कुमार भी थे।

Special Coverage news
Next Story