
Archived
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते भावुक हुए PM मोदी, बोले शरीर का कण-कण देश के लिए
Special Coverage news
13 Jun 2016 4:45 PM IST

x
इलाहाबाद: संगम नगरी में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। खास बात यह रही कि इस दौरान वह थोड़े भावुक हो गए, पीएम ने भावुक होते हुए कहा कि शरीर का कण-कण और जीवन का पल-पल इस देश को समर्पित है।
इससे पहले प्रधानमंत्री शहीद चंद्रशेखर पार्क गए और वहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद स्थल को नमन करने के साथ पुष्प भी अर्पित किए।
उन्होंने बताया हम अपनी ताकत दिखाने नहीं, अपने संस्कार दिखाने आए हैं। हम दुनिया को अपने संस्कारों की पूंजी दिखाना चाहते हैं। देश बदल रहा है और वो आगे बढ़ रहा है। सरकार की उपलब्धियां किसी एक शख्स की नहीं है बल्कि संगठन की हैं। मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। अभी हमें और कड़ी मेहनत की जरूरत है।
बता दें कि कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद परेड ग्राउंड में एक जनसभा होनी है। पीएम नरेंद्र मोदी इसको संबोधित कर उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगे।
बैठक में पांच राज्यों खासकर उत्तप्रदेश के चुनाव पर भी चर्चा होगी और इसके लिए सांगठनिक ताना-बाना कैसा हो इस पर बात होगी। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी के द्वारा कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का प्रेस कान्फ्रेंस में उल्लेख भी किया।
Next Story




