- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
चंडीगढ़ (भाषा): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में कल सजा सुनाये जाने के बाद हरियाणा में हिंसा भड़क सकती है। राज्य की खुफिया एजेंसी ने आज इसे लेकर सतर्क किया है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ''आईजी और सीआईडी ने यह बताया है कि स्थिति तनावपूर्ण है और कई दिन तक फिर से हिंसा भड़क सकती है खासतौर से 28 अगस्त को, जब सजा सुनाई जाएगी।'' बहरहाल, हरियाणा के डीजीपी बी एस संधू ने आश्वासन दिया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना कल पुलिस के लिए शीर्ष प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा, ''अब शीर्ष प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जब कल रोहतक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सजा सुनाए जाए तो कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाई रखी जा सकें।'' रोहतक में सुनारिया जेल जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है ताकि हिंसा की कोई घटना फिर से ना हों। स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल में बंद है। पंचकूला में गत सप्ताह सीबीआई अदालत में गुरमीत को दोषी ठहराए जाने के बाद हजारों डेरा समर्थक उग्र हो गए थे और उन्होंने हिंसा तथा आगजनी की थी।
उन्होंने बताया कि राज्य में डेरा के 103 'नाम चर्चा घरों' से लोगों को बाहर निकाला और वहां से हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा में डेरा मुख्यालय को कल खाली कराया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि डेरा समर्थक उसका मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं। डेरा समर्थक पंचकूला में फैसले के मद्देनजर मुख्यालय में एकत्रित हो गए थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है।
50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है। उसे पंचकूला में शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था। सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने वर्ष 2002 में एक अनाम लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया। शिकायत में कहा गया था कि उसने दो महिला समर्थकों का यौन शोषण किया।
Next Story