Begin typing your search...

यूपी चुनाव: छुट्टी से लौटे राहुल गांधी, BJP ने कहा फेल हो गए राहुल

यूपी चुनाव: छुट्टी से लौटे राहुल गांधी, BJP ने कहा फेल हो गए राहुल
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
नई दिल्ली: शनिवार देर रात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टिया मनाकर स्वदेश वापस लौट आए हैं। राहुल के लौट आने के बाद अब गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में प्रियंका के आने को लेकर अंतिम फैसला कर सकता है। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी से सक्रिय राजनीति में उतरने के लिए रजामंदी लेने की कोशिश की जा रही है।

यूपी कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पार्टी से यूपी में सक्रिय राजनीति करने और वक्त बिताने के लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को आगे करने की सलाह दी थी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के यूपी प्रभारी बनाए गए सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका गांधी को यूपी में सक्रिय राजनीति में उतरने का प्रस्ताव दिया है। उनका दावा है कि प्रियंका ने जवाब में सकारात्मक संकेत दिए हैं।

ऐसी रिपोर्ट्स पर चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी फेल हाे चुके हैं। भाजपा प्रवक्‍ता सम्बित पात्रा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर ताना कसते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है।

उन्‍हाेंने यह भी कहा कि नेतृत्‍व के लिए खोज भी सिर्फ गांधी परिवार तक ही सीमित रहती है। पात्रा ने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस प्रियंका गांधी को उत्‍तर प्रदेश में लाने के लिए बेचैन है, यह उनका आंतरिक मसला है। इससे तीन बातें साफ हो जाती हैं। एक यह कि कांग्रेस कभी अपने परिवार से बाहर नहीं आ सकती, उन्‍हें गांधी फैमिली में ही नेतृत्‍व चाहिए।

उन्‍होंने आगे बताया, प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने से पता चलता है कि राहुल गांधी फेल हो गए हैं। अगर राहुल सफल रहे होते तो प्रियंका को कभी भी बुलाया नहीं जाता।
Special Coverage news
Next Story