Archived

राहुल गांधी का गाजियाबाद में विरोध, गाड़ी के आगे लेटी महिला

Special Coverage news
12 Jun 2016 5:30 PM IST
राहुल गांधी का गाजियाबाद में विरोध, गाड़ी के आगे लेटी महिला
x
गाजियाबाद: महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मीना वर्मा को देखने अर्थला पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक महिला अपने परिवार के साथ उनके गाड़ी के आगे लेट गई। पुलिस और एसपीजी ने तत्परता दिखाते हुए महिला को कार के आगे से हटाया।

महिला ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से न्याय की गुहार भी लगाई, लेकिन सुनवाई का आश्वासन देकर बिना रुके वो आगे बढ़ गए। इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने पास-पड़ोस के लोगों के साथ में मिलकर स्वागत के लिए लगे बैनरों को फाड़ कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने जमकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करके अपना विरोध जाहिर किया।

अर्थला के साधुराम कॉलोनी में सात जून की रात बिजली के तारों की शिफ्टिंग के विवाद में मिल्क प्लांट के ठेकेदार मुरारी मूलत: निवासी दरभंगा का पड़ोस में रहने वाले बिट्टू से विवाद हो गया था। बिट्टू ने अपने साथियों के मुरारी के घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई की थी। जी.टी.बी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज है।
मिल्क प्लांट के ठेकेदार मुरारी की पत्नी ने राहुल गांधी की कार के आगे लेटकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। इस पर उनका कहना है कि नेताओं में संवेदना नहीं है। अपने हितों को ध्यान में रखते हुए किसी जले को देखने के लिए आ सकते हैं, लेकिन किसी के परिवार को न्याय नहीं दिला सकते। लोगों का कहना था कि राहुल गांधी को मृतक ऑपरेटर के परिवार से भी मिलकर जाना चाहिए था।
Next Story