

जयपुर : राजस्थान के मांडलगढ़ विधायिका कीर्ति कुमारी का आज र्फोटिस अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वह 45 साल की थी। कीर्ति कुमार ने सवेरे फोर्टिस अस्पताल में सवेरे सात बजे अंतिम सांस ली। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी और कल रात ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि कीर्ति कुमारी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ।उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
कीर्ति कुमारी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ।उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 28, 2017
वह हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग थीं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) August 28, 2017
Saddened by the untimely demise of Rajasthan MLA, Smt. Kirti Kumari. Condolences to her family & supporters. May her soul rest in peace: PM
— PMO India (@PMOIndia) August 28, 2017




