Begin typing your search...

राजस्थान सरकार का बड़ा खुलासा, अशोक परनामी जी आपके शासन में खा गये 100 निगम के भ्रष्ट

अशोक परनामी की भ्रष्टाचारी गंगा में सभी लगा रहे है डुबकी

राजस्थान सरकार का बड़ा खुलासा,  अशोक परनामी जी आपके शासन में खा गये 100 निगम के भ्रष्ट
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

देश में इस समय चरित्रहीन व्यभिचारी भृष्ट नेताओ से देश के मीडिया का गठजोड़ बन गया है I देश का मीडिया राजधानी की नगर वधु बनकर हर कुंवारे को पेसे लेकर सुहागरात मनाने का सुअवसर दे रहा है I यदि आपके पास खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे है तो पत्रकारों की मंडी में बिकाऊ पत्रकार हाथ जोड़कर आपके जरखरीद बनने के लिए तैयार हैI इस समय अधिकाँश मीडिया घरानों के पत्रकार टीवी चेनलो की बहस में भाजपा के पक्षघर बनकर पत्रकारिता के पेशे को बदनाम कर रहे हैI देश की पत्रकारिता भाजपा के भृष्ट नेताओ के गुणगान करके चम्बल के डाकुओ से ज्यादा लुटेरे बने नेताओ को देश भक्त बताने में कोई कसर नही छोड़ताI


राजस्थान राज्य के भृष्ट भाजपा नेताओ को भी देश के मीडिया के कारण देशभक्त होने का भ्रम हो गया है I देश में यदि सबसे भृष्ट कोई सरकार है तो वह राजस्थान राज्य की भाजपा सरकार है I राज्य में आज विकास के दावे तो बहुत किये जाते है परन्तु भाजपाइयों का विकास राज्य में खो गया है I भाजपाइयों के विकास के दावे राज्य को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकालने के दावे केंद्र सरकार की भाँती शब्द जाल से बुने गये जुमले बनकर रह गये है I राज्य की राजधानी में सडको का बुरा हाल हैI चिकित्सा सेवा, शिक्षा सेवा के स्थल विश्वविद्यालयों की साख भाजपा के शासन में समाप्त हो गई है I परीक्षा होने से पहले ही परीक्षा के पेपर आउट हो रहे हैI राजधानी में ही राजस्थान विश्वविद्यालय के आँगन में भृष्ट विश्वविद्यालय के शिक्षक परीक्षा पेपर बेचकर कर सुरा और सुंदरी की पार्टियां कर रहे हैI


एक अगर बत्ती बेचने वाला भाजपा का अध्यक्ष अशोक परनामी सारे राजधानी के कुकर्मियों का शुभचिंतक बनकर अपनी सरकार को देशभक्त सरकार बता रहा हैI राजधानी के भाजपाइयों ने जयपुर नगर निगम को अपनी राष्ट्रभक्ति लूट का केंद्र बना दिया हैI भाजपा के पूरे शासन के समय कभी नही लगा की राजधानी की सरकार नगर निगम जयपुर जनता के लिए लोकतांत्रिक रूप से कार्य कर रहा है I नगर निगम जयपुर भाजपा के भृष्ट शासन में ईमानदारी से भृष्टाचार करने के लिए कुख्यात हैI भाजपा के रामनामी, दशनामी, परनामी सभी निगम के भृष्टाचार की मेली गंगा में गोते लगाकर अपने कलुषित आत्मा के शरीर को बेकुंठी यात्रा से पहले पवित्र कर रहे हैI


नगर निगम जयपुर के भृष्ट पार्षद अफसरों के सफेदपोश अपराधियों के द्वारा शहर में जमकर अवैध निर्माण कराकर भारी भृष्टाचार किया जा रहा हैI नगर निगम के सफाई समिति के अध्यक्ष रहे दो पार्षदों की वसूली की मांग के टेप भी इससे पूर्व सार्वजनिक हो चुके है I पार्षद वार्ड न 81, तेजेश कुमार पर सार्वजनिक पार्क की सरकारी भूमि के जाली पट्टे बनाकर कब्जा करने के आरोप में थाना शास्त्री नगर में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैI सर्वोच्चन्यायालय और राजस्थान उच्चन्यायालय के स्पष्ट आदेश है कि रिहायशी क्षेत्रो में व्यावसायिक भवन नही बनने चाहिएI परनामी के राष्ट्रभक्त चेले राष्ट्र की भक्ति से ज्यादा अपने परिवार की भक्ति में लगकर राजधानी में जमकर अवैध निर्माण करवाकर अवैध निर्माण से अपने घर भर रहे हैI जयपुर नगर निगम में आज भृष्टाचार की गंगोत्री बह रही है जिसमें निगम के अफसर पार्षद सभी कपडे उतार कर नंगे होकर स्नान कर रहे हैI


भाजपा के नामी, परनामी, दशनामी, शेषनामी बहुनामी बनकर भृष्टाचार की गंगा से नालिया बनाकर अपने घर भृष्टाचार की गंगा को लाने के शुभकर्म कर रहे है I सभी नामी, परनामी, दशनामी, अनामी भाजपाई भृष्टाचार के हमाम में नंगे होकर दूसरो के ऊपर भृष्ट हाथो की काली उँगलियों से इशारे करने में लगे है I तभी राज्य के बड़े नेता घनश्याम तिवाड़ी इन्हें भृष्टाचार की गन्दी नाली बताकर सारेआम परनामियों, दशनामियों, रामनामियों को उनकी ओकात बता रहे है I राजधानी में निगम के विद्याधर नगर जोन के मात्र चार वार्डो के क्षेत्र से ही अवैध निर्माण से इस जोन के भृष्ट निगम अफसर सो करोड़ रूपये मात्र एक वर्ष में डकार गये है I समूचे बनीपार्क, सीकर हाउस, शास्त्री नगर में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है I सीकर हाउस में राजधानी का कपडा मार्केट बन गया है जो पूर्णतया अवैध है I यहाँ पर एक दूकान का भाव एक करोड़ से लेकर दो ढाई करोड़ तक का है I


इस कारण यहाँ सिन्धी कॉलोनी, सीकर हाउस में धडल्ले से अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है I प्रत्येक भूखंड स्वामी निगम के भृष्ट जोन अधिकारी, राजस्व अधिकारी, गजधर कनिष्ठ अभियंता को लाखो रुपयों प्रत्येक भूखंड के देकर दिन दहाड़े अवैध निर्माण कर रहे है I प्रति दूकान 50 हजार से लेकर मौके के अनुसार लाख दो लाख रूपये तक निगम के भृष्ट वसूलते है I एक भूखंड में बिना से सेट बेक छोड़े बिना निर्माण स्वीकृति के एक अवैध व्यवसायिक भवन की तीन मंजिला इमारत में 30 से 60 तक अवैध दुकाने बनाई जाती है I इस प्रकार प्रत्येक व्यवसायिक भवन के बनाने में 20 लाख रु से 50 लाख रूप तक निगम के भृष्ट पार्षद अधिकारी वसूल रहे हैI


जयपुर शहर के रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड के समीप होने के कारण समूचे बनीपार्क में अवैध निर्माण से 10 फुट की चोडी सड़क पर अवैध रूप से होटलों का जाल बिछ गया है I बनीपार्क में प्रति छत के 5 से 10 लाख रूपये निगम के विडी जोन के भृष्ट निगम कर्मी वसूल रहे है I एक होटल की तीन छत बनाने में तीस से चालीस लाख रूपये रिश्वत के निगम के भृष्ट खा जाते है I शास्त्री नगर के वार्ड 23, वार्ड-81 में जमकर अवैध निर्माण कराकर भृष्ट पार्षद व निगम के भृष्ट लोक सेवक लूट मचा रहे है I


हाल ही में शास्त्री नगर सब्जी मंडी के सामने बनने वाले एक माफिया डॉन के अवैध निर्माण की शिकायत भाजपा के नेता संजय राजपुरोहित, हनुमान साहू ने नगर निगम में की I निगम के कार्यालय में संघ के भारती भवन से व स्थानीय विधायक मंत्री अरुण चतुर्वेदी के कार्यालय से काम बंद करने का फोन आने पर निगम के द्वारा उस बदमाश गुण्डे के अवैध निर्माण को बंद करा दिया गया I मौके पर अवैध निर्माण को रोकने के लिए निगम ने सुरक्षा गार्ड बैठा दिया I कुछ समय पश्चात इस अवैध निर्माणकर्ता से भारी घूस खाकर अचानक दिन के उजाले में मुह छिपाकर भाजपाई भाग खड़े हुए, मौके पर आज धडल्ले से अवैध निर्माण जारी है I


भाजपा में अगरबत्ती बेचने वाले अशोक परनामी के शासन में अब भाजपा की सभी छोटी बड़ी अगरबत्तियां खुशबू के बजाय भृष्टाचार की बदबू फैला रही है I राजधानी में नगर निगम कचरा उठाने में विफल हो रहा है इसकी चिंता संघ के लुटेरो को नही है I स्वयं परनामी के विधान सभा क्षेत्र में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है I भाजपा के शासन के मात्र एक वर्ष में ही अनुमान अनुसार नगर निगम के विडी जोन के भृष्ट सौ करोड़ रुपयों से भी ज्यादा की राशि अवैध निर्माण से खा चुके है I भाजपाइयों की देशभक्ति की भाँती इनकी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा रामभक्ति सब अब तक झूठी ही थी जो अब इनके आचरण से साबित हो रही है I



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी के झूठे देश भक्ति के दावे करना, ईमानदारी का ढोंग करना मात्र जनता की नजरो में धूल झोंकने का बेशर्म प्रयास है I भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ही परनामी की और इशारा कर उन्हें भृष्टाचार की नाली बता रहे है, प्रदेश की जनता अशोक परनामी के झूठ को समझ रही है I देश की सीमा पर सैनिक मरे, लोग भृष्टाचार की नाली बताकर परनामी का उपहास उडाये पर अब इनके खून में उबाल नही आता I इसका कारण भी साफ़ है कि आज परनामी व उसके चेले राज्य की सत्ता का भरपूर आनंद ले रहे है I सत्ता की चमक से धन शक्ति और शरीर को सभी आनंद जो मिलने चाहिए वे सभी बिन मांगे इस घोर कलयुग में भी राजनीती की अपसराए आगे आकर हमारे परनामी जी को स्वयं अर्पित कर रही है I इस सत्ता सुख के सामने जीवन के सारे आदर्शो की होली जले तो भले ही जले हम तो इसके लिए भी तैयार है और आगे भी अपने दीन ईमान का सौदा करते रहेंगे I इसी में हमारे व हमारे कुल का विकास होता है I


वैसे भी हमारे शास्त्रों में लिखा है जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है I हमारे अशोक परनामी जी अपने घर के विशाल परिसर में बंद कमरों में बैठकर ही तो मदरसा बोर्ड की महिला अध्यक्ष महरून्निशा के सम्मान को बढ़ाने का ज्ञान उसे अकेले में समझाते है I भाई घोर कलयुग है ज़माना खराब है भाजपा के नेताओ को अब तो चेन से राष्ट्रवादी भृष्टाचार भी करने नही दिया जाता है I सारे राज्य के अधर्मी नाशपीटे घनश्याम निवाड़ी के इशारो पर हमारे राष्ट्रवादी देश भक्त भृष्टाचार को अपना राष्ट्र कर्म समझने वालो के भी अब तो पीछे पड गये है I


भाई ये रामनामी, परनामी, देशनामी शेषनामी, तो स्वदेशी भृष्टाचार करके अपने राज्य अपने कुल का भला करते है बुरा हो देशद्रोहियों का उन्हें तो अब देश भक्ति की चाशनी में डुबा हुआ भृष्टाचार भी अब बुरा लगने लगा है I सच में भाई राम नाम लेकर शुरू होने वाला भृष्ट कर्म भी भाजपा धर्म अनुसार शुद्ध होता है I इसलिए राज्य के सभी भृष्ट रामनामी, दसनामी, परनामी, शेषनामीयों के भृष्टाचार की जय बोलो I शायद आगे आपको भी कुछ सत्ता का प्रसाद मिल जाए ? हम सब मिलकर बोले जय हो रामनामी देश भक्त भृष्टाचार की जय हो शायद इसी से कलयुगी राम भक्त, देशभक्तो स्वार्थी गिरोह में हमारा भी नाम लिख दिया जाए I

शिव कुमार मिश्र
Next Story
Share it